आजतक 24 न्यूज़ चैनल बॉलीवुड, मनोरंजन ,राजनीती ,ब्यापार खेल ,और नये समाचारों को शामिल करता है! न्यूज़ चैनल की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे! t

सपा के लिए बड़ा झटका, मुलायम की बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल होंगी; देर शाम हुई थी दिल्ली रवाना

सपा के लिए बड़ा झटका, मुलायम की बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल होंगी; देर शाम हुई थी दिल्ली रवाना

उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्रियों को एक के बाद एक तोड़कर अपने खेमे में ला रही समाजवादी पार्टी (सपा) को करारा झटका लगने की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बुधवार को भाजपा में शामिल हो रहीं हैं। इसके लिए वह देर शाम लखनऊ से दिल्ली निकल गईं थी। हालांकि, अभी इस बारे में न तो अपर्णा और न ही भाजपा ने किसी भी तरह की ऑफिशियल पुष्टि की है । 

लेकिन भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा आज सुबह 10 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी। दो दिन पहले भी अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। सियासी जानकारों ने बताया कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से सपा का टिकट चाहती हैं। यह सीट बेहद सेफ है। हालांकि, सपा सुप्रीमो और अपर्णा के जेठ अखिलेश यादव उन्हें इस सीट से टिकट देने के लिए अब तक तैयार नहीं हुए हैं। इसी कारण वह भाजपा में जा रही हैं। याद दिलाना जरूरी है कि अपर्णा, प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। 

2017 में लखनऊ कैंट से ही चुनाव हार गई थीं अपर्णा

अपर्णा लखनऊ कैंट विधानसभा से सपा के टिकट पर 2017 में विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। चुनाव हारने के बाद भी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है। हालांकि अपर्णा के लिए भाजपा में भी चुनावी टिकट पाना बहुत आसान नहीं होगा। साल 2017 में चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रीता बहुगुणा भी इस सीट से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही हैं। 

ब्यूरो रिपोर्ट आजतक24न्यूज़

सपा के लिए बड़ा झटका, मुलायम की बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल होंगी; देर शाम हुई थी दिल्ली रवाना
4/ 5
Oleh