आजतक 24 न्यूज़ चैनल बॉलीवुड, मनोरंजन ,राजनीती ,ब्यापार खेल ,और नये समाचारों को शामिल करता है! न्यूज़ चैनल की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे! t

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 120 वाँ जन्मदिन लक्ष्य के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा के कासगंज के आवास विकास काॅलोनी में स्थित आवास पर सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया

5/4/23

 शहीद गुलाब सिंह लोधी राष्ट्र की धरोहर : रामचन्द्र वर्मा

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 120 वाँ जन्मदिन लक्ष्य के प्रान्तीय उपाध्यक्ष  रामचन्द्र वर्मा के कासगंज के आवास विकास काॅलोनी में स्थित आवास पर सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर उपस्थित नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। 

शहीद गुलाब सिंह लोधी के जन्मोत्सव पर बोलते हुए लक्ष्य के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी का बलिदान अद्भुत और अद्वितीय है। लखनऊ के झण्डा वाले पार्क में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम था। अंग्रेजी फौज किसी भी कीमत पर क्रांतिकारियों को तिरंगा फहराने से रोकने को तत्पर थी। अंग्रेजी फौज के सामने कोई भी तिरंगा फहराने का साहस नहीं कर पा रहा था। इसी बीच उन्नाव के चंदिकाखेड़ा गाँव का एक साहसी और निडर युवा अंग्रेजी फौज को चकमा देकर पैना और झण्डा लेकर पार्क के अंदर एक पेड़ पर चढ़ गया। पैना में झण्डा लगाकर फहरा दिया और भारत माँ की जय का उद्घोष करने लगा। वहाँ उपस्थित भीड़ भी गुलाब सिंह लोधी के साथ भारत माँ की जय का उद्घोष करने लगी। गुलाब सिंह लोधी का यह पराक्रम और देशभक्ति अंग्रेजी फौज को नागवार गुजरी। फिर क्या, गुलाब सिंह के ऊपर गोलियों की बौछार होने लगी। भारत माँ का लाल गुलाब सिंह भारत माँ की जय बोलता हुआ धरती पर गिर पड़ा और शहीद हो गया। वर्मा ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी का  महान बलिदान हम सबको देशभक्ति की भावना से भर देता है। 

इस अवसर पर कवि राम बहादुर उग्र, कैप्टन सेव सिंह, के के सिंह, डाॅ ग्रीस भारत, खूबेन्द्र सिंह लोधी, प्रधान डालचंद्र, संजीव राजपूत, विवेक शंकर,  वीरेन्द्र राजपूत शिक्षक  , संदीप राजपूत, शिवकुमार हमदर्द,  - कवि अनार सिंह वर्मा सहित अनेक समाज सेवी उपस्थित रहे।

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी का 120 वाँ जन्मदिन लक्ष्य के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा के कासगंज के आवास विकास काॅलोनी में स्थित आवास पर सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया
4/ 5
Oleh