आजतक 24 न्यूज़ चैनल बॉलीवुड, मनोरंजन ,राजनीती ,ब्यापार खेल ,और नये समाचारों को शामिल करता है! न्यूज़ चैनल की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे! t

बी जे पी सरकार में हर वर्ग के नागरिकों को मिली ढेर सारी उपलब्धियां---पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

बी जे पी सरकार में हर वर्ग के नागरिकों को मिली ढेर सारी उपलब्धियां---पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

 मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग को मिली सामाजिक सुरक्षा

-केंद्र में भाजपा के नौ साल पूरे होने पर जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता

-पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां


कासगंज। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष में शनिवार को शहर के सोरों गेट स्थित जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल में कार्यान्वित जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों से अवगत कराया।


पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि 9 वर्षों में मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा दिलाई है।  मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाकर उनकी समृद्धि के लिए सरकार  ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि वंचितों को वरीयता दी जा रही है। आज गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला, वृद्ध, उपेक्षित और जनजातीय समाज को सरकार की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ से अधिक गरीबों को 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' के तहत मुफ्त राशन दिया। आयुष्मान कार्ड, शौचालय, गैस कनेक्शन, हर घर जल समेत अन्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र को मिल रहा है। महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा को भी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  इस दौरान जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, प्रदेश सह संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ सतेंद्र कश्यप बॉबी, संजय सोलंकी, कृष्णकांत वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

बी जे पी सरकार में हर वर्ग के नागरिकों को मिली ढेर सारी उपलब्धियां---पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
4/ 5
Oleh