आजतक 24 न्यूज़ चैनल बॉलीवुड, मनोरंजन ,राजनीती ,ब्यापार खेल ,और नये समाचारों को शामिल करता है! न्यूज़ चैनल की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे! t

इस डाकू को तलाश रही 3 राज्यों की 150 से ज्यादा पुलिस, वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक को दी है धमकी

इस डाकू को तलाश रही 3 राज्यों की 150 से ज्यादा पुलिस, वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक को दी है धमकी

  इस डाकू को तलाश रही 3 राज्यों की 150 से ज्यादा पुलिस, वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक को दी है धमकी
2/4/22

 इस कुख्यात डकैत का मनोबल इतना बढ़ गया कि उसने कांग्रेस के विधायक को जान से मारने की धमकी तक दी है। जिसके बाद अब तीन राज्यों की 150 से ज्यादा पुलिस अब उसके पीछे पड़ गई है। राजस्थान और दो पड़ोसी राज्यों की पुलिस इस दुर्दांत को पकड़ने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि डकैत जगन गुर्जर ने एक वीडियो जारी किया था और उसने कांग्रेस विधायक गिरराज सिंह मलिंगा को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद अब पुलिस उसे जमीन-आसमान कर ढूंढने में लगी है।


जब डकैत जगन गुर्जर ने 24 जनवरी को यह वीडियो जारी किया था तब ढोलपुर के बारी विधानसभा सीट से विधायक गिरराज सिंह मलिंगा ने उसे चुनौती दी थी कि वो उनका सामना करे। पुलिस ने कहा है कि ढोलपुर पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। यह टीम चंबल के बीहड़ों में इस डकैत को तलाश रही है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर डकैत  की तलाश की जा रही है। मध्य प्रदेश में एक टीम इस काम में 2 ड्रोन का इस्तेमाल भी कर रही है।


इस डाकू को तलाश रही 3 राज्यों की 150 से ज्यादा पुलिस, वीडियो जारी कर कांग्रेस विधायक को दी है धमकी
4/ 5
Oleh