आजतक 24 न्यूज़ चैनल बॉलीवुड, मनोरंजन ,राजनीती ,ब्यापार खेल ,और नये समाचारों को शामिल करता है! न्यूज़ चैनल की लाइव खबरे एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे! t

3/11/24

संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी वृद्ध दुशासन सिंह पुत्र बदन सिंह के किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल दुशासन सिंह को उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक दुशासन सिंह अर्राहापडपुर अपनी रिस्तेदारी में गये थे वहां से वापस घर लौट रहे थे कि तभी अचरा-सराय मार्ग मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उनके जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उपचार हेतु उन्हें सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुराहाल हो गया।

दारोगा सुबोध कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।


4/ 5
Oleh